prerna college (Primary) Logo

PRERNA COLLEGE

WELCOME TO Prerna College

 

प्रेरणा कॉलेज "प्रगति के पथ पर संस्थान के बढ़ते कदम अपने 25वें सत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। गत 24 वर्षों में संस्था ने सफलता के विभिन्न आयामों को प्राप्त किया है।" प्रेरणा कॉलेज एक बहुउद्देश्यीय शिक्षण संस्थान है जहाँ पर शैक्षणिक एवं व्यावसायिक दोनों प्रकार के पाठ्यक्रम का संचालन होता है साथ ही संस्थान सफल एवं असफल सभी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करता है। संस्थान में उन विद्यार्थियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, जिन्हें दुनिया असफल मानती है। असफल होने पर विद्यार्थी और अभिभावक दोनों का ही परेशान होना स्वाभाविक है। जहाँ असफलता से विद्यार्थी का अमूल्य समय नष्ट होता है, वहीं अभिभावकों को भी अपनी संतान के भविष्य पर संकट के बादल नजर आने लगते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा भी उनकी परेशानी का कारण बन जाती है। क्या इसका कोई उपाय है? क्या कोई संस्था ऐसे विद्यार्थियों का सही मार्गदर्शन कर उनके भविष्य को संवार सकती है? क्या कोई संस्था अभिभावकों के सपनों को टूटने से बचा सकती है? इन विपरीत परिस्थितियों में इतने सारे सवालों का जवाब शायद "ना" ही हो। इस "ना" को हाँ में बदलने की क्षमता रखता है। 

 

 

News & Announcement